जमशेदपुर, फरवरी 10 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा मंगलवार को "शैक्षणिक संस्थानों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता: स्मार्ट शिक्षण, अधिगम एवं अनुसंधान के लिए एआई का उपयोग" विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह आयोजन वर्तमान शैक्षणिक परिदृश्य में तकनीकी नवाचारों को अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। इस प्रतिष्ठित कार्यशाला में हाइब्रिड माध्यम से जमशेदपुर सहित देश के विभिन्न राज्यों के 10 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों के लगभग 250 विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के माननीय निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सुत्रधार, उपनिदेशक प्रो. राम विनय शर्मा और अधिष्ठाता (अनुसंधान एवं परामर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.