जमशेदपुर, फरवरी 7 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी ) जमशेदपुर अपने वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव 'कलफेस्ट-2026' की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। आगामी 26 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले इस चार दिवसीय भव्य महोत्सव को लेकर संस्थान के विद्यार्थियों और शहरवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस वर्ष के आयोजन में भारी भीड़ जुटने की संभावना है, जहाँ आयोजकों ने अनुमान लगाया है कि विभिन्न राज्यों और शिक्षण संस्थानों से लगभग 7,000 से 8,000 छात्र और आगंतुक इस सांस्कृतिक महाकुंभ का हिस्सा बनेंगे। चार दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कला, संगीत, नृत्य और साहित्य का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जो युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा।संस्थान परिसर में इस महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण म...