जमशेदपुर, अगस्त 12 -- एनआईटी जमशेदपुर के फैमिली क्लब की ओर से सोमवार को चेयरपर्सन इंद्राणी सूत्रधार की देखरेख में सावन पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदस्य पारंपरिक हरे रंग की थीम वाली पोशाक में शामिल हुए। शिव पूजा के साथ शुरुआत हुई, जिसमें समृद्धि और शांति के लिए दीया जलाया गया। गणेश वंदना और शिव पंचाक्षर स्तोत्र के जाप के बाद आयोजित सावन क्वीन प्रतियोगिता में डॉ. नेहा जयसवाल को विजेता घोषित किया गया। मनोरंजन के लिए फैशन शो, बॉलीवुड क्विज़ और सोलह श्रृंगार से जुड़े गेम हुए। कार्यक्रम का समापन समूह नृत्य और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। आयोजन में सचिव प्रियंका कुमार, गीता प्रसाद और डॉ. पद्मजा त्रिपाठी की अहम भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.