जमशेदपुर, फरवरी 22 -- जमशेदपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के परिसर में शनिवार को शी मैटर्स विमेंस हेल्थ एंड चैलेंजेज अ होलिस्टिक अप्रोच विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्थान की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा डॉ. जयेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला स्वास्थ्य से जुड़ी सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ना और उन्हें अपने अधिकारों व शरीर के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. राकेश प्रताप सिंह और सह-अधिष्ठाता पोलामी मांझी ने अपनी उपस्थिति से छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यशाला के तकनीकी सत्रों की कमान एमटीएमसी जमशेदपुर की विशेषज्ञ डॉ. जरीना बेगम और डॉ. स्वाति शिखा ने संभाली। विशेषज्ञों ने मासिक धर्म स्वच्छता, शरीर विज्ञान और स्वच्छता के व...