जमशेदपुर, दिसम्बर 17 -- एनआईटी जमशेदपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग द्वारा एआईसीटीई ट्रेनिंग एंड लर्निंग अकादमी का फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार, उप निदेशक प्रो. आरवी शर्मा, और ई सीए विभागाध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में "इमर्जिंग 2डी सेमीकंडक्टर डिवाइसेज: पावरिंग द फ्यूचर ऑफ नैनोऑर्किटेक्टोनिक्स" विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। 6 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन दिनांक 15 से 20 दिसंबर तक किया किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. बासुदेब बेहेरा एवं सह-संयोजक डॉ. रश्मि सिन्हा है। कार्यक्रम में देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों से विशेषज्ञ वक्ताओं ने सहभागिता की, जिनमें मलेशिया, यूएसए, आईआईटी रोपड़, एनआईटी रा...