जमशेदपुर, दिसम्बर 13 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में आयोजित इंडस्ट्री-अकादमिक कॉन्क्लेव (आईएसी -2025) का शुक्रवार को सफल समापन हुआ। 12 से 13 दिसंबर तक चले इस दो दिवसीय आयोजन में छात्रों की रचनात्मक सोच, उद्योग और शिक्षा जगत के बीच संवाद तथा आधुनिक तकनीकों पर गहन चर्चा देखने को मिली। यह कार्यक्रम युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ ।कॉन्क्लेव का प्रमुख आकर्षण मॉडल प्रेजेंटेशन एवं प्रतियोगिता रहा, जिसमें देशभर के स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता के लिए 600 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया और 200 से ज्यादा नवाचारी विचार प्रस्तुत किए। जांच और चयन प्रक्रिया के बाद 110 मॉडलों को अंतिम प्रदर्शन के लिए चुना गया। इन मॉडलों में स्वच्छ कचरा...