जमशेदपुर, जनवरी 16 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से 15 एवं 16 जनवरी को एडवांस इन डिस्ट्रीब्यूटेड कंप्यूटिंग एंड मशीन लर्निंग विषय पर 7वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें देश-विदेश से अग्रणी शिक्षाविद, शोधकर्ताओं तथा उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) भोपाल के निदेशक प्रो. आशुतोष कुमार सिंह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनआईटी जमशेदपुर के उपनिदेशक प्रो. आरवी शर्मा ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. सतीश कुमार, प्रो. दानिश अली खान तथा डॉ. दिलीप कुमार शॉ उपस्थित रहे। कांफ्रेंस में मशीन लर्निंग, साइबर सुरक्षा तथा क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे उन्नत शोध विषयों पर चर्चा की गई। सम्मेलन ...