जमशेदपुर, दिसम्बर 30 -- एनआईटी जमशेदपुर के एयरोमॉडलिंग क्लब ने आईआईटी मुंबई के टेक्नो-मैनेजमेंट फेस्ट टेकफेस्ट 2025 के दौरान आयोजित राष्ट्रीय एयरोमॉडलिंग प्रतियोगिता में द्वितीय उपविजेता का स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता 21 से 23 दिसंबर के बीच आयोजित की गई थी।टीम ने प्रो. गौतम सूत्रधार, निदेशक, एनआईटी जमशेदपुर के मार्गदर्शन में कार्य किया तथा प्रो. सतीश कुमार, डीन (रिसर्च एवं कंसल्टेंसी), डॉ. पी. कुमार, विभागाध्यक्ष, यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग, और डॉ. दीपक कुमार, फैकल्टी-इन-चार्ज का सहयोग प्राप्त हुआ।इस प्रतियोगिता में निर्धारित बाधाओं के अंतर्गत एक रेडियो-कंट्रोल्ड (आरसी ) विमान के डिज़ाइन और निर्माण की चुनौती दी गई थी, जिसे तीन चरणों में आयोजित किया गया। डिज़ाइन रिपोर्ट शॉर्टलिस्टिंग राउंड में लगभग 400 टीमों में से 80 टीमों का च...