चक्रधरपुर, फरवरी 25 -- राउरकेला। राउरकेला, संवाददाता। राउरकेला एनआईटी परिसर में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो बच्चों के साथ एक हथनी एनआईटी परिसर में घुस गई। एनआईटी परिसर में घुसने के बाद हथनी जंगल और झाड़ियों में छुपती रही और एनआईटी की चहारदीवारी तोड़ कर बीच-बीच में निकलने का प्रयास करती रही। एनआईटी में हाथी घुसने की सूचना मिलते ही राउरकेला वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हथनी और उसके बच्चों पर नजर बनाये हुये है। वन विभाग की टीम ने एनआईटी के छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों सहित प्रोफेसर को जिस इलाकों में हाथी है, उस इलाके में नहीं जाने की सलाह दी है। साथ ही शाम ढलने के बाद सुरक्षित हाथी और उसके बच्चे को जंगल में पुन: खदेड़ने की बात कही जा रही है। वन विभाग की मानें तो सारंडा जंगल से एक हाथी का झुंड बरटोली इलाके में आया हुआ था, जिस...