फरीदाबाद, दिसम्बर 16 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। एनआईटी-एक बाजार में मंगलवार सुबह एक बंद दुकान में अचानक आग लग गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका है। बीके-हार्डवेयर रोड पर माता काली मंदिर के सामने सेक्टर-17 निवासी नितिन की दुकान है। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे तक यह दुकान बंद थी। इस दुकान से अचानक धुआं निकलने लगा। आग लगने से तेज दुकान के अंदर से धमाका होने की आवाजा आने लगी। आग लगने का पता चलने पर लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड कर्मी कुछ ही देर में गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ-साथ कोतवाली थाना पुलिस की टीम भी आगजनी स्थल पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को नियंत्रित करना शुरू कर दिय...