प्रयागराज, जनवरी 22 -- राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की ओर से माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर 6 में शिक्षा जागरूकता शिविर लगाया है। संस्थान की ओर से किसी कारणवश शिक्षा को छोड़ चुके लोगों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि एनआईओएस के सहयोग से सभी आयु वर्गों के लोग जो चाहे किसी भी क्षेत्र से जुड़े हों, कामकाजी पुरुष या महिला हों, उद्योग-व्यापार से हों, भारतीय सेना के जवान, अनाथ, बेघर, दिव्यांग बच्चे, ट्रॉसजेंडर हों, सभी को शिक्षा प्राप्त करने का सरल एवं सुविधाजनक अवसर प्रदान किया जाता है ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर अपने उज्ज्वल भविष्य का मार्ग सुगम बना सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.