लखनऊ, नवम्बर 20 -- एनआईए ने गुरुवार को इंटीग्रल यूनिवर्सिटी और एरा मेडिकल कालेज के चार डाक्टरों से पूछताछ की है। ये लोग परवेज के संपर्क में लम्बे समय तक रहे। हालांकि, इनकी कोई संलिप्तता दिल्ली विस्फोट में नहीं पाई गई है। इनसे डा. परवेज और उसकी बहन डा. शाहीन के बारे में पूछा जा रहा है। एटीएस इनमें से दो डाक्टरों से पहले पूछताछ कर चुकी है। एटीएस को भी इनसे कुछ खास नहीं पता चला था। एनआईए सूत्रों के मुताबिक इनके सम्पर्क में रहने वाले कानपुर के भी तीन डाक्टरों को रडार पर लिया गया है। ये तीनों भी परवेज व शाहीन के परिचित है और कानपुर में तीन-चार बार मिले भी हैं। इनकी भी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। साथ ही यूपी एटीएस भी सहारनपुर और जम्मू-कश्मीर में गई अपनी टीम के सम्पर्क में है। वह भी लखनऊ, सहारनपुर, फरीदाबाद के कनेक्शन से जुड़े बिंदुओं पर काम कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.