नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। एनआईए और दिल्ली पुलिस की टीम ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी (मेडिकल कॉलेज) में मंगलवार को पहुंचकर रिकॉर्ड खंगाला। जांच टीमों ने इस मामले की जांच के सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एनआईए और दिल्ली पुलिस की टीम धौज गांव स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची और यहां प्रबंधन से बातचीत कर जानकारी जुटाई। जांच टीमों ने पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है। इसके बाद फतेहपुर तगा पहुंचकर भी एनआईए ने जायजा लिया। वहीं स्थानीय पुलिस के 800 पुलिसकर्मी इस मामले में पूरे दिन धौज और इसके आस-पास के इलाके में तलाशी अभियान चलाते नजर अए। तलाशी अभियान में पुलिस ने घरों से लेकर वाहनों की तलाशी ली। दोपहर तक तलाशी अभियान पूरा हो गया था। हालांकि, इस दौरान कोई विस्फोटक सामग्री या हथियार मिलने की सूचना नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.