सिमडेगा, मार्च 11 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। बीआरसी में मंगलवार को एनआइएलपी तथा अन्य विषयों को लेकर शिक्षकों की बैठक सह होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में बीपीओ जया रश्मि के द्वारा शिक्षकों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद शिक्षकों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी एवं भाईचारे और एकता का संदेश दिया। मौके पर बीपीओ ने कहा कि कार्यक्रमों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने सभी शिक्षकों को होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर शिक्षक श्रवण बड़ाईक, नीरज कुमार, सत्यनारायण प्रधान, हजारी तत्वा, जनार्दन प्रसाद, अनिल राम, बासुदेव राम, इन्दुमति टोप्पो, सुमन लकड़ा, राजू यादव, राजेश्वर बड़ाईक आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.