रांची, अगस्त 4 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। मोरहाबादी के एदलहातू देवी मंडप रोड में दुर्गा पूजा समिति की सोमवार को बैठक हुई। बैठक में धूमधाम से दुर्गोत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। तय किया गया कि इस बार पूजा आयोजन पर साढ़े आठ लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। आमसभा में नए सत्र के लिए कमेटी का गठन कर पदधारियों का चुनाव किया गया। संगठन के विजय कुमार शर्मा 16वें साल भी अध्यक्ष चुने गए। कमेटी में त्रिलोकी सिंह सचिव, बबलू प्रसाद उप सचिव, नित्यानंद सिंह व रजनीश कुमार उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष विनीत सिंह एवं निशांत चौहान, संरक्षक मंडल में मनोज कुमार सिंह और बीएन सिंह, मुख्य सलाहकार राजेश कुमार सिंह, पिंटू कुमार और नारायण मिश्रा मुख्य पुरोहित चुने गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.