पटना, फरवरी 6 -- सांसद डॉ. भीम सिंह ने बिहार में स्थापित एथेनॉल उत्पादन इकाइयों से जुड़े विषय को शून्यकाल के दौरान राज्यसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि तेल विपणन कंपनियों द्वारा बिहार की एथेनॉल इकाइयों के आपूर्ति ऑर्डर लगभग 50 प्रतिशत तक कम कर दिये गए हैं। डॉ. सिंह ने सरकार से मांग की कि आपूर्ति कटौती वापस ली जाए और अनुबंधों की निरंतरता और नीति की स्थिरता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आपूर्ति कम करने के कारण कई एथेनॉल प्लांटों को उत्पादन आधा करना पड़ा है, जिससे संचालन अलाभकारी होता जा रहा है और कई इकाइयां बंदी के कगार पर पहुंच गई हैं। कर्मियों की छंटनी से बेरोजगारी बढ़ने की आशंका भी उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि बिहार में मक्का आधारित एथेनॉल उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं, जो किसानों को सुनिश्चित बाजार उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.