रांची, फरवरी 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) मेसरा के यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक में आयोजित 17वीं वार्षिक एथलेटिक मीट-2026 का समापन शनिवार को हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर इंद्रजीत सिंह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक डॉ विजया लक्ष्मी ने की। इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (ईईई) शाखा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्य अतिथि इंद्रजीत सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। व्यक्तिगत चैंपियन श्रेणी में पुरुष व्यक्तिगत चैंपियन हरिनारायण कुमार महतो व महिला व्यक्तिगत चैंपियन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.