बांदा, फरवरी 21 -- बांदा। संवाददाता कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्विद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट उमंग का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डा.एसवीएस राजू ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. एसके सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अधिष्ठाता, छात्र कल्याण प्रो. अजीत सिंह ने कार्यक्रम के अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया। इससे पूर्व एथलेटिक मीट के संयोजक डा. अभिषेक यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उद्घाटन कार्यक्रम में आयोजित मार्च पास्ट प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के छह महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। मार्च पास्ट में उद्यान महाविद्यालय विजेता रहा। कृषि महाविद्यालय एवं फूड टैक्नोलाजी महाविद्यालय सामूहिक रूप से उपविजेता रह...