बगहा, अक्टूबर 7 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय। राज्य स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता के एथलेटिक्स विधा में पश्चिम चंपारण ओवरऑल चैंपियन हुआ है। खेल विभाग , शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय मशाल एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता में पश्चिम चंपारण के खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला। 5 और 6 अक्टूबर को पाटलिपुत्र खेल परिसर कंकड़बाग में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के 38 जिले के अंडर 14 व अंडर 16 आयु वर्ग के लगभग 650 बालक -बालिका खिलाड़ियों ने पदक प्राप्ति हेतु अपनी कला- कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर 16 बालिका वर्ग में पश्चिम चंपारण की दामिनी कुमारी उच्च विद्यालय बखरी गौनाहा ने 4.66 मीटर लंबी छलांग लगाकर लंबी कूद इवेंट्स में स्वर्ण पदक हासिल कर लिया। जबकि उसी वर्ग में विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.