अलीगढ़, नवम्बर 16 -- एथलेटिक्स में धरती, डॉली, मुकेश,सचिन चमके अतरौली, संवाददाता। वीरांगना अवन्तीबाई राजकीय महाविद्यालय में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन एथलेटिक प्रतियोगिताएँ उत्साह और प्रतिस्पर्धा के बीच संपन्न हुईं। सुबह 11 बजे जिला क्रीड़ा अधिकारी राममिलन ने 5000 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। खिलाड़ियों की दमदार उपस्थिति और दर्शकों के उत्साह ने मैदान में ऊर्जा का संचार कर दिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी राममिलन ने इस अवसर पर कहा सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण खिलाड़ियों को नए अवसर देने का सबसे महत्वपूर्ण मंच है। दिनभर आयोजित दौड़ एवं लंबी कूद की स्पर्धाओं में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीता। धरती, डॉली, दीक्षा, मुकेश और सचिन ने अपने-अपने वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.