हरिद्वार, फरवरी 6 -- खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराई जा रही है। अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग की स्पर्धाएं 10 फरवरी, अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं 11 फरवरी को होंगी। दोनों प्रतियोगिताएं सुबह नौ बजे से रोशनाबाद खेल परिसर में होंगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग ने बताया कि 10 फरवरी को अंडर-19 वर्ग में 100 मीटर, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ के साथ लंबीकूद, गोला फेंक और चक्का फेंक प्रतियोगिता होगी। 11 फरवरी को अंडर-14 वर्ग के अंतर्गत 60 एवं 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, बैक थ्रो शॉटपुट और भाला फेंक की स्पर्धाएं होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.