घाटशिला, जुलाई 27 -- जादूगोड़ा। ग्रुप केंद्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल जमशेदपुर में आयोजित झारखंड अंतर बटालियन (परिचालन) एवं ग्रुप केंद्र एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2025 का सफल आयोजन 24 जुलाई से 26 जुलाई 2025 तक हुआ। यह आयोजन झारखंड सेक्टर मुख्यालय, रांची के निर्देशानुसार तथा उप महानिरीक्षक रमेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में झारखंड सेक्टर की कुल 10 टीमों के 77 प्रतिभागियों ने भाग लिया और 16 प्रतिस्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 174 बटालियन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। 154 बटालियन को द्वितीय व ग्रुप केंद्र जमशेदपुर को तृतीय स्थान मिला। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदकों से सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब 15...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.