बिहारशरीफ, फरवरी 21 -- एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शिवानी ने जीता स्वर्ण पदक फोटो 21मनोज03 - शिवानी कुमारी। शेखपुरा, निज संवाददाता। बिहार विधान परिषद सचिवालय की सुरक्षा प्रहरी एवं शेखपुरा के हथियावा गांव की शिवानी कुमारी ने चंडीगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय असैनिक सेवा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। शिवानी ने 800 एवं 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर जिले के साथ बिहार का मान बढ़ाया है। शिवानी की सफलता पर विधायक विजय सम्राट ने बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने बताया कि निरंतर प्रयास करते रहने तथा मेहनत से सफलता जरूर मिलती है। शिवानी की यह जीत पूरे राज्य के लिए गौरव की बात है। शिवानी जिले के हथियावां गांव निवासी मुकेश सिंह की पुत्री है। इसके पूर्व में भी वह राज्यस्तरीय खेलों में कई पदक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.