अंबेडकर नगर, अक्टूबर 15 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर के बीएन इंटर कॉलेज में चल रही माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन अलग-अलग खेलों में खिलाड़ियों ने अपने जौहर दिखाए। बालिका वर्ग में नेवादा, अकबरपुर और राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा जबकि बालक वर्ग अकबरपुर क्षेत्र ने दूसरे दिन पहले दिन की बढ़त बरकरार रखी। विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। जिला क्रीड़ा सचिव अजीत सिंह की देखरेख में हुई प्रतियोगिता 400 मीटर सीनियर बालक वर्ग की दौड़ में नवादा क्षेत्र के सुमित प्रथम और इसी क्षेत्र के अनूप दूसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर जूनियर बालक वर्ग में अकबरपुर के सत्यम प्रथम और नेवादा के राकेश पाल दूसरे स्थान पर है। 400 मी सब जूनियर बालक वर्ग में अकबरपुर के आजाद प्रथम और नाऊसांडा कृष्णा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.