भदोही, फरवरी 24 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हास्टल मैदान में 24 फरवरी को एथलेटिक्स के लिए जिला स्तरीय ट्रायल होगा। मंगलवार को सुबह नौ बजे से खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। उत्तर प्रदेश इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 27 एवं 28 फरवरी को सूबे के अयोध्या में होगी। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग के साथ-साथ अंडर 20 बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिता होगी। पुरुष तथा महिला वर्ग में 60 मीटर, चार सौ मीटर, आठ सौ मीटर, 15 सौ मीटर, तीन हजार मीटर दौड़ तथा 60 मीटर बाधा दौड़, ऊंची कूद, लम्बी कूद, त्रिकूद, गोला फेंक आदि प्रतियोगिता होंगी। जबकि अंडर 20 वर्ग में ट्रिपल जम्प तथा पोलवाट को छोड़ कर शेष सभी प्रतियोगिता कराई जाएंगी। अंडर 20 वर्ग में भाग लेने वाले खिलाडियों की जन्मतिथि 25 मार्च 2006 से 24 मार्च 2008 के ब...