पीलीभीत, मार्च 23 -- जिला खेल कार्यालय की ओर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी अवसर पर जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। पंडित दीन दयाल के जन्म शताब्दी अवसर पर एथलेटिक्स जूनियर बालक-बालिका प्रतियोगिता 25 मार्च को प्रात नौ बजे आयोजन गांधी स्टेडियम में किया जायेगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों की आयु एक अप्रैल 2025 को 18 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए। खिलाडियों को अपने साथ जन्म तिथि प्रमाण पत्र एवं बैक पास बुक लाना अनिवार्य है। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि विजेता-उपविजेता खिलाडियों को दिये जाने वाले पुरस्कार राशि उनके बैक खाते में डाली जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.