नवादा, फरवरी 14 -- कौआकोल, एसं। प्रखंड की देवनगढ़ पंचायत अंतर्गत भोरमबाग़ गांव निवासी पंचायत समिति सदस्य दिलीप रविदास के पुत्र विक्रम कुमार एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद गुरुवार को अपना पैतृक गांव पहुंचे। गांव पहुंचने पर ग्राम वासियों द्वारा उनका पुरजोर ढंग से स्वागत किया गया। खुशी में गांव के लोगों तथा परिवार के लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों ने विक्रम की इस उपलब्धि पर एक दूसरे मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा कहा कि विक्रम ने न केवल अपने परिवार एवं गांव का नाम रौशन किया बल्कि देश में नवादा और बिहार का नाम को रौशन करने का काम किया है। इस अवसर पर शिव क्लासेज के संचालक शिव कुमार एवं प्रेम सर ने विक्रम कुमार को मिठाई खिलाकर एवं फुल माला और अंग वस्त...