जमशेदपुर, जनवरी 10 -- पांच और छह जनवरी को आयोजित दो दिवसीय इंटर डिवीजनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का समापन हो गया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में संगठन के विभिन्न डिवीजन से पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान उच्चस्तरीय खेल प्रदर्शन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सौहार्द देखने को मिला। ओवरऑल चैंपियनशिप का पुरस्कार पुरुष वर्ग में वेस्ट बोकारो को मिला, जबकि शेयर्ड सर्विसेज उपविजेता और टीएसके द्वितीय उपविजेता रही। इस तरह महिला वर्ग में ऑपरेशन टीएसजे ओवरऑल चैंपियन रहा, जबकि शेयर्ड सर्विसेज उपविजेता और जनरल ऑफिस द्वितीय उपविजेता रहा। चैंपियनशिप में कुल 427 एथलीटों ने हिस्सा लिया, जिनमें 287 पुरुष और 140 महिला खिलाड़ी शामिल थे। ये खिलाड़ी टाटा स्टील के 16 से अधिक डिवीजन का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इतनी बड़ी भागीदारी ने संगठन में ...