बदायूं, अक्टूबर 9 -- बिसौली। मदन लाल इंटर कॉलेज के मैदान पर तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता बुधवार को शुरू हो गयी। पहले दिन 600 मीटर दौड़ में अतुल यादव आरबी इंटर कॉलेज बुटला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मदन लाल इंटर कॉलेज बिसौली के आकाश द्वितीय स्थान रहे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि डॉ.जयपाल सिंह व्यस्त, ब्लॉक प्रमुख दातागंज अतेंद्र विक्रम सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके बाद अतिथियों ने आसमान में शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाकर रैली के शुभारंभ की घोषणा की। मुख्य अतिथि पूर्व नगर विकास मंत्री एवं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि बच्चों में कोई न कोई प्रतिभा अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.