आगरा, जनवरी 3 -- थाना एत्मादपुर क्षेत्र के गांव गढ़ी सहजा के बाद अब गढ़ी जस्सा के आसपास तेंदुआ देखे से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस व वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में काम्बिंग कर रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगवाने की मांग की है। क्षेत्रीय विधायक डा. धर्मपाल सिंह ने भी प्रभावित गांवों का दौरा किया। चार दिन पूर्व गांव गढ़ी सहजा के पातीराम डिग्री कॉलेज के पास आलू के खेत में किसान गुड्डू पर जंगली जानवर ने हमला बोलकर घायल कर दिया था। गुड्डू के शोर मचाने पर पास ही आलू के खेतो में पानी लगा रहे अन्य किसान मौके पर पहुंचे। तब यह जानवर भाग कर कहीं छिप गया। ग्रामीणों के अनुसार यह जंगली जानवर तेंदुआ था। अब शुक्रवार रात गांव गढ़ी जस्सा में तेंदुआ देखा गया है। ग्रामीणों का दावा है कि सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग में तेंदुआ कैद हुआ है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.