बांका, फरवरी 11 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित बेलारी पंचायत के एतिहासिक महादेव मंदिर चुटेश्वर नाथ में दर्जनों गांवों के हजारों श्रद्धालुओं का आस्था का केंद्र बना हुआ है। सैंकड़ों से अधिक फीट की ऊंचाई पर विराजमान शिव मंदिर में बैरिकेडिंग सहित मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। मंदिर परिसर स्थित शिवगंगा में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिसका जल निर्मलता की जगह गंदे पानी का पोखर बन गया है। करीब पांच एकड़ मंदिर परिसर का कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। जिस पर किसी भी जनप्रतिनिधि अथवा शासन व प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। पहाड़ की ऊंचाई पर चढ़ने के लिए 1956 में ही श्रद्धालुओं द्वारा दिए चंदा इकट्ठा कर सीढ़ी का निर्माण किया गया है। लेकिन सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। मंदिर में पूजा अर्चना करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.