मिर्जापुर, मार्च 23 -- मिर्जापुर, संवाददाता। रमजान के आखिरी अशरे की शुरुआत के साथ ही शब-ए-कद्र की पहली रात इबादत में गुजारने का सिलसिला शुरू हो गया। शनिवार की रात शहर की विभिन्न मस्जिदों में रोजेदारों ने जागकर खुदा की बंदगी की। मस्जिदों में कुरान-ए-पाक की तिलावत और नफ्ल नमाज अदा की गई। शहर की जामा मस्जिद में शबे-कद्र की रात विशेष नमाज अदा की गई। वहीं, इमाम की अगुवाई में सभी ने मुल्क की तरक्की और अमन-चैन के लिए दुआ की। मस्जिदों में बैठने वाले एतिकाफियों के लिए खास इंतजाम किए गए। शहर की प्रमुख मस्जिद घोड़े शहीद, जामा मस्जिद, इमामबाड़ा और कंतित सहित अन्य जगहों पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने रातभर इबादत की। महिलाओं ने भी घरों में की इबादत शबे-कद्र की इस मुकद्दस रात में महिलाओं ने भी घरों में जागकर खुदा की इबादत की। उन्होंने कुरान की तिलावत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.