लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- एपीओ (असिस्टेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर) मधुर गुप्ता की एण्टी करप्शन टीम द्वारा की गई कथित रूप से अवैध गिरफ्तारी को लेकर उत्तर प्रदेश मनरेगा कार्मिक कल्याण संगठन के सदस्यों ने डीएम और एसपी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। संगठन ने आरोप लगाया कि गुप्ता को बिना किसी ठोस प्रमाण और कानूनी प्रक्रिया का पालन किए जबरन गिरफ्तार किया गया। शनिवार को विकास खण्ड कुम्भी (गोला) परिसर स्थित एक कंप्यूटर ऑपरेटर के निवास से एण्टी करप्शन टीम ने कुछ नकद राशि बरामद की, जिसे रिश्वत बताया गया। संगठन का कहना है कि बरामद धनराशि का गुप्ता से कोई लेना-देना नहीं है और गिरफ्तारी महज उन्हें फंसाने की साजिश का हिस्सा है। गिरफ्तारी के दौरान सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया। गुप्ता के हाथों को सोडियम कार्बोनेट घोल में डाले ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.