प्रयागराज, दिसम्बर 1 -- आरके स्कूल ऑफ नर्सिंग की ओर से विश्व एड्स दिवस पर सोमवार को नर्सिंग के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। नर्सिंग प्राचार्य केएच विक्टोरिया देवी ने इस गंभीर बीमारी से बचाव के बारे में बताया। उप प्राचार्य शुभम कुमार ने कहा कि एड्स लाइलाज बीमारी है, जिससे सिर्फ जागरूक रहकर ही बचा जा सकता है। गांव मवैया और सड़वा में नुक्क्ड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...