लोहरदगा, दिसम्बर 5 -- लोहरदगा, संवाददाता।विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा लोहरदगा द्वारा शुक्रवार को सीएम स्कूल ऑफ एक्सलेंस नदिया हिन्दू में एचआईवी-एड्स जागरूकता कार्यकम आयोजित किया गया। आईसीटीसी सदर अस्पताल की काउंसलर अर्चना कुमारी ने विद्यार्थियों को बताया कि एचआईवी-एड्स से बचने के लिए पहले ही जागरूक रहना होगा। एक ही ब्लेड और इंजेक्शन का इस्तेमाल बार-बार करने से भी इस संक्रमण की चपेट में लोग आ सकते हैं। असुरक्षित यौन संबंध बनाने से भी एचआईवी-एड्स हो सकता है। गोदना और टैटू बनवाने वाले भी इसके शिकार हो सकते हैं। हमें ऐसे मामलों में ज्यादा जागरूक रहने की आवश्यकता है। एड्स पीड़ित लोगों को सरकार एक हजार रूपए आर्थिक सहायता प्रतिमाह देती है। इसके अलावा 75 प्रतिशत आरक्षण रेलवे टिकट में मिलता है। टाल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1097 पर इससे संबंधित शंका का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.