गिरडीह, दिसम्बर 9 -- डुमरी, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सेवा विधिक प्राधिकार से जुड़े पीएलभी (पारा लिगल वॉलेंटियर) द्वारा सोमवार को प्रखण्ड के खैराटुंडा, लक्ष्मणटुंडा, प्रतापपुर, बड़कीटांड़, तेलियाटुंडा में एचआईवी एड्स रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस दौरान पीएलभी ने उपस्थित लोगों को एचआईवी से संक्रमित होने के कारणों, उसके लक्षणों एवं उसकी रोकथाम के बारे में जानकारी दी। पीएलभी मोहन राम ने बताया कि जागरुकता एवं सतर्कता से ही एड्स/एचआईवी से बचा जा सकता है। इस दौरान पीएलभी केदार महतो, सुनील कुमार, किसुन कुमार, रूबी कुमारी, खुशबू कुमारी, झुमकी देवी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...