बदायूं, दिसम्बर 2 -- बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हॉस्पिटल के ओपीडी परिसर में नुक्कड़ नाटक के रूप में प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्यक्रम नर्सिंग कॉलेज के प्राधानाचार्य निवासन गांधी के दिशा-निर्देश में आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि एड्स एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिसके बारे में समाज में जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम लोगों को सही जानकारी देने तथा भ्रांतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की शिक्षिका रूपाली चौधरी एवं उनके पूरी टीम शामिल रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...