बलिया, दिसम्बर 1 -- बलिया, संवाददाता। विश्व एड्स दिवस पर सोमवार को जिला क्षय रोग कार्यालय और अमर शहीद चेतना संस्थान ने संयुक्त रूप से जिला चिकित्सालय से रेलवे स्टेशन तक एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक करने के लिए परेड निकाली गई। इसमे शामिल 93वीं एनसीसी बटालियन के कैडेट, एएनएम की छात्राएं तथा स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे। परेड को सीएमओ डॉ. संजीव वर्मन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस साल उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा 'बाधाएं दरकिनार, एचआईवी पर सटीक प्रहार' थीम रखा गया था। इसी थीम पर जागरूकता परेड शहर के विभिन्न मार्गों से 'एड्स का ज्ञान बचाए जान', 'जन-जन को बतलाना है, एड्स को दूर भगाना है, हिन्दू-मुस्लिम- सिख-ईसाई, एड्स का ख़तरा सबको भाई' जैसे प्रेरक नारे लगाते चल रहे थे तथा राहगीरों को जागरूक करने के लिए पोस्टर व पम्फलेट वितरित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.