रांची, दिसम्बर 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। विश्व एड्स दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) रांची की ओर से सोमवार को सदर अस्पताल में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम झालसा के निर्देशानुसार न्यायायुक्त के मार्गदर्शन और डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एलडीसीएस के सदस्य पंकज शर्मा ने एचआईवी से पीड़ित व्यक्तियों के अधिकार संरक्षण अधिनियम, 2017 की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एड्स गंभीर बीमारी है, लेकिन यह छुआछूत से नहीं फैलती। इसलिए, रोगियों के प्रति भेदभाव से बचते हुए उनकी सहायता करना समाज की जिम्मेदारी है। लक्षण और बचाव की दी जानकारी छात्र-छात्राओं और पीएलवी की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एड्स के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों पर संदेश दिया। इस दौरान पीएलवी ऋषभ जायसवाल, रिया...