बिहारशरीफ, फरवरी 24 -- एड्स के प्रति जागरूकता ही एक मात्र बचाव: सीएस बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर चलाया गया एचआईवी जागरूकता अभियान लोगों को लक्षण, बचाव व सावधानी की दी गयी जानकारी फोटो: एड्स: बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एड्स जागरूकता अभियान में शामिल सिविल सर्जन डॉ. जय प्रकाश सिंह व अन्य। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार को एचआईवी जागरूकता स्वास्थ्य शिविर लगा। सिविल सर्जन डॉ. जय प्रकाश सिंह ने लोगों को एड्स से बचाव, लक्षण व सावधानी की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एचआईवी के प्रति जागरूकता ही बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। समय पर जांच, सुरक्षित व्यवहार और सही जानकारी के माध्यम से इस बीमारी से बचा या नियंत्रित किया जा सकता है। समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना भी आवश्यक है, ताकि संक्रमित व्यक्ति भेदभाव क...