अलीगढ़, दिसम्बर 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सोमवार को मलखान सिंह जिला अस्पताल में जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम बाधाएं दरकिनार, एचआईवी पर सशक्त प्रहार रही, जिसके तहत विशेषज्ञों ने अहम जानकारियां साझा कीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव नितिन श्रीवास्तव ने कहा कि एड्स जैसी बीमारियों के प्रति जागरूकता और सुरक्षित व्यवहार ही सबसे प्रभावी बचाव है। उन्होंने समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने और सभी को सुरक्षित जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग एड्स की रोकथाम लिए लगातार प्रयासरत है। जिला कार्यक्रम समन्वयक सतेंद्र कुमार ने बताया कि जागरूकता को ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचाने के लिए व...