बिजनौर, दिसम्बर 1 -- विश्व एड्स दिवस के अवसर पर महात्मा विदुर स्वशासी स्टेट मेडिकल कॉलेज, बिजनौर में शनिवार को एक महत्वपूर्ण जागरूकता लेक्चर का आयोजन किया गया। यह लेक्चर प्रोफेसर (डॉ.) अनिल नौसरान द्वारा छात्रों के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. नौसरान ने एचआईवी/एड्स की वर्तमान स्थिति, रोकथाम, संक्रमण के रास्तों और आधुनिक उपचार पद्धतियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत से एचआईवी/एड्स समाप्त करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कदम जागरूकता और समय पर जांच है। लेक्चर का प्रमुख आकर्षण मेडिकल कुंडली का विचार रहा। डॉ. नौसरान ने छात्रों को विस्तार से बताया कि विवाह से पहले ब्लड टेस्ट करवाना न सिर्फ स्वास्थ्य सुरक्षा का आधार है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को असाध्य रोगों से बचाने का एक सशक्त माध्यम भी है। कार्यक्रम के अंत में सभी छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.