मुरादाबाद, जनवरी 22 -- नगर और आसपास के इलाकों में एडी हेल्थ डॉ. आशु अग्रवाल के नेतृत्व में अस्पतालों और लैबों पर छापेमारी की गई। अभियान के दौरान कई स्थानों पर अनियमितताएं मिलीं, जिस पर संबंधित अस्पतालों और लैबों को नोटिस जारी किये। कुछ अस्पताल और लैब बंद मिले। गुरुवार को टीम ने पाकबड़ा, नया मुरादाबाद, डींगरपुर मार्ग, रतनपुर कलां और गागन वाली मैनाठेर में कार्रवाई की। नया मुरादाबाद स्थित अल्फा अस्पताल में कोई मरीज नहीं मिला, जबकि पाकबड़ा के बड़ा मंदिर क्षेत्र में स्थित सविता अस्पताल बंद मिला। डींगरपुर मार्ग और रतनपुर कलां में कई झोलाछाप टीम के पहुंचने से पहले ही शटर बंद कर फरार हो गए। गागन वाली मैनाठेर में कुछ अस्पताल पंजीकृत मिले, लेकिन वहां चिकित्सक मौजूद नहीं थे। एडी हेल्थ डॉ. आशु अग्रवाल ने बताया कि शासन से प्राप्त सूची के आधार पर अस्पत...