अयोध्या, दिसम्बर 13 -- अयोध्या, संवाददाता। अपर निदेशक स्वास्थ्य देवी पाटन मंडल डा. अल्पना रानी गुप्ता ने जिला व महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। दोनो अस्पतालों में मिलने वाली चिकित्सीय सुविधाओं की उन्होंने जानकारी ली। शासन ने अस्पतालों में मिलने वाली चिकित्सीय सुविधाओं का सच जानने के लिए दूसरे मण्डल के अपर निदेशक स्वास्थ्य को दूसरे मंडल में जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके तहत अपर निदेशक स्वास्थ्य देवीपाटन मंडल ने जिले में अस्पतालों की जांच किया। जिला अस्पताल के एसआईसी व महिला अस्पताल की सीएमएस से एडी हेल्थ देवीपाटन ने विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी हासिल की। इन अस्पतालों कमियां व आवश्यकताओं को लेकर सूची वह शासन को सौंपेगी। जिला अस्पताल के एसआईसी राजेश सिंह ने बताया कि एडी हेल्थ देवीपाटन मंडल ने अस्पताल के सभी वार्डो में भ्रमण करके मरीज...