लखीमपुरखीरी, जून 6 -- एडी कृषि जगदीश भट्ट व जेडी कृषि लखनऊ मंडल दुर्विजय सिंह गुरुवार की दोपहर में जिले में पहुंचे। उपकृषि निदेशक कार्यालय पहुंचकर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। योजनाओं की प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके बाद विभाग से चल रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान में शामिल होने के लिए गांवों को पहुंचे। इस दौरान रास्ते में साठा धान को भी देखा। अपर निदेशक ने उपकृषि निदेशक अरविन्द मोहन मिश्रा के साथ गोला क्षेत्र के गांवों में चल रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खेतों में जाकर फसलों को देखा और किसानों से वार्ता की। वहीं जेडीए ने जिला कृषि अधिकारी के साथ विकसित कृषि संकल्प अभियान में शामिल होने पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। मृदा परीक्षण, रासायनिक खादों और कीटनाशकों...