गंगापार, जनवरी 22 -- प्रयागराज मंडल के एडी (बेसिक) द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया। शिक्षकों से उन्होंने पुस्तकों के नाम, पाठों के नाम आदि पूछे। निरीक्षण से ब्लॉक के शिक्षकों में हड़कंप मचा रहा। प्रयागराज मंडल के एडी (बेसिक) संजय कुशवाहा द्वारा गुरुवार को फूलपुर विकासखंड के संविलियन विद्यालय बौड़ई का निरीक्षण किया गया। उन्होंने शिक्षकों से पाठ्य पुस्तकों, पाठों के नाम पूछे साथ ही निपुण भारत मिशन की जानकारी ली। कहा कि कोई भी बच्चा निपुण होने से वंचित न रह जाय। उनके निरीक्षण की जानकारी होने पर पूरे विकासखंड के शिक्षकों में हड़कंप मचा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.