प्रयागराज, अगस्त 18 -- प्रयागराज। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज ने एलएलबी का नया कटऑफ 144 अंक तय किया है। कटऑफ दो अंक लुढ़क गया है। प्रवेश सोमवार को शुरू है। एलएलबी की काफी सीटें भर गई हैं और अब जल्द ही कैटगरी कटऑफ भी जारी किया जा सकता है। वहीं, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीए में ईडब्ल्यूएस 382, ओबीसी 385, एससी 310 और एसटी 152 या इससे अधिक अंक वाले, बीएससी बायो में अनारक्षित 494.09, ईडब्ल्यूएस 479.51, ओबीसी 473.7, एससी 425.84, एसटी 335.34 या इससे अधिक अंक वाले जबकि बीएससी गणित ओबीसी 376, ईडब्ल्यूएस 372 और एससी 321 या इससे अधिक अंक वाले सोमवार तक प्रवेश ले सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.