उरई, फरवरी 20 -- उरई। मेगा शिविर की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को अपर जिला जज प्रथम सतीशचन्द्र द्विवेदी, विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट सुरेश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शाम्भवी ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन तक सुलभ एवं प्रभावी न्यायिक सहायता पहुंचाना है। शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, बैंकिंग सहित विभिन्न विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाकर पात्र व्यक्तियों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.