गिरडीह, दिसम्बर 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। एडीजे (अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश) थ्री के बॉडीगार्ड का रिवाल्वर लेकर भाग जाने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। हालांकि एसडीपीओ सदर जीतवाहन उरांव के मार्गदर्शन एवं मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो की अगुवाई में मुफस्सिल पुलिस की टीम ने वारदात के चंद घंटे के बाद ही आरोपी वकील के चालक को धर दबोचा और बॉडीगार्ड के रिवाल्वर को बरामद कर लिया है। चारपहिया वाहन चलाने सिखाने के बहाने इस वारदात को बुधवार को अंजाम दिया गया था। रिवाल्वर लेकर भागने वाला आरोपी पूर्व में गिरिडीह कोर्ट के ही किसी जज का वाहन चला रहा था पर वर्तमान में वह एक अधिवक्ता का वाहन चला रहा था। मामले में गिरफ्तार आरोपी पचंबा थाना क्षेत्र के मोहनपुर बिट्टु उर्फ मो उमरगुल को पुलिस ने गुरुवार को अदालत में प्रस्तुत किया। जहां स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.