बगहा, फरवरी 3 -- बेतिया, हिसं चोरों ने एडीजे तृतीय के अंगरक्षक के अंगद बैठा की बाइक की चोरी कर लिया है। घटना 30 जनवरी की मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आईटीआई कॉलोनी की है। अंगद बैठा सिवान जिला के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के संठी के रहने वाले हैं। वे बेतिया जिला बल में तैनात है। मामले में अंगद बैठा ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की हकीकत की जा रही है। दर्ज प्राथमिकी में महेंद्र बैठा ने पुलिस से बताया है कि 30 जनवरी की शाम 5:45 बजे वे कोर्ट से बाइक से अपने डेरा आईटीआई गली नंबर दो वार्ड नंबर 31 में गए। बाइक गेट पर खड़ी कर भीतर चले गए। करीब 20 मिनट के बाद बाहर निकले तो उनकी अपाची बाइक गायब थी। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कुछ पता नहीं चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...